Uttarakhand-दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात….. रानीखेत और लैंसडौन में छावनी बोर्ड भंग करने की मांग

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दिल्ली दौरे पर हैं और बीते शनिवार को उन्होंने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रानीखेत और लैंसडौन में छावनी बोर्डों को भंग करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री से प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सैन्य स्टेशनों से बाहर के क्षेत्रों को राज्य प्रशासन को स्थानांतरित करने का अनुरोध किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा रुद्रप्रयाग में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस केंद्र खोले जाने के लिए संस्तुति प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया गया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग में सीएसडी कैंटीन खोले जाने, जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए एनआरटीओ की 4 एकड़ भूमि हस्तांतरित करने और राज्य सरकार को क्षेत्रीय संपर्क योजना की सेवाओं के संचालन के लिए जोशीमठ और धारचूला आर्मी हेलीपैड के उपयोग की अनुमति प्रदान करने के लिए भी अनुरोध किया गया।