Uttarakhand:- वनखंडी महादेव मंदिर में 12 दिनी महाशिवरात्रि मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया शुभारंभ

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वनखंडी महादेव मंदिर में 12 दिनी महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री ने मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना करते हुए प्रदेश की सुख शांति तथा समृद्धि की कामना की। खटीमा के वनखंडी महादेव मंदिर में आज रविवार को मेले का शुभारंभ फीता काटकर मुख्यमंत्री द्वारा किया गया और प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई भी उन्होंने दी तथा पूजा अर्चना करते हुए सुख शांति की कामना करी।

Leave a Reply