Uttarakhand:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में 23 के लिए किया था प्रचार….. 18 उम्मीदवारों ने हासिल की जीत

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर स्टार प्रचारक दिल्ली में 23 प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया था जिनमें से 18 उम्मीदवारों को जीत मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी के 23 प्रत्याशियों के समर्थन में 52 चुनावी सभाएं और रोड शो किया जिसमें से 18 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। इस तरह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रचार वाले 78 फ़ीसदी सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के विश्वास को बनाए रखने में कामयाबी हासिल की है। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी प्रवेश सिंह वर्मा के समर्थन में प्रचार किया जिसके चलते इस सीट से उन्होंने अरविंद केजरीवाल को मात दी। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू की जिसके बाद दिल्ली में मतदाताओं के सामने इस बात को जोर- शोर से रखा गया और इस तरह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समान नागरिक संहिता को लेकर राष्ट्रीय राजनीति में एक बड़ा चेहरा बनकर उभरे है तथा भाजपा हाई कमान का विश्वास भी उन पर और अधिक गहरा हो गया है।