Uttarakhand:- देश के सबसे शक्तिशाली भारतीयों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिली खास पहचान……. जानिए कारण

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम सबसे शक्तिशाली भारतीयों में शामिल हो चुका है। बता दे कि 100 सबसे शक्तिशाली भारतीयों की सूची में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी जगह बना ली है।

उन्होंने अपने खास फैसलों के कारण उस सूची में नाम हासिल किया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सबसे शक्तिशाली भारतीयों की सूची में 61वें नंबर पर जगह मिली है। बता दे कि वह देश के 61वें सबसे शक्तिशाली व्यक्ति बन गए हैं। पिछले साल की सूची में वह 93वे नंबर पर थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित करवाया और सख़्त नकल विरोधी कानून भी बनवाया जिसके कारण उन्हें एक नई पहचान मिली है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हर जगह से वाहवाही मिल रही है। इसके अलावा उन्हें सोशल मीडिया में भी यूसीसी को लेकर काफी तारीफें मिलीं।