Uttarakhand:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अधिकारियों को रात्रि प्रवास के दिए गए निर्देश

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अधिकारियों को रात्रि प्रवास के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी विभागों को प्रदेश और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए निर्देश जारी किए हैं और कहा है कि अपर सचिव स्तर के अधिकारियों को राज्य के हर विकासखंड में जाकर वहां रात्रि प्रवास करना होगा। वे गांव में केंद्र और राज्य सरकार की योजना का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। प्रवास के दौरान स्थानीय लोगों से संवाद किया जाएगा और उनकी समस्याओं को सुनकर एक रिपोर्ट बनाकर शासन को सौंपी जाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को प्रदेश और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचनाने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि इस प्रवास कार्यक्रम के दौरान यह पता लगाया जाए कि राज्य के गांव में विकास का क्या हाल है।