
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सुखविंदर सिंह सुक्खो की सरकार को सलाह दी गई है कि उन्हें आत्म मंथन करना चाहिए और उन्होंने प्रश्न पूछते हुए कहा कि उन्हें यह सोचना चाहिए कि उनके विधायक क्यों जा रहे हैं, वह क्यों संतुष्ट हैं? धामी सरकार ने कहा कि हिमाचल में कई कांग्रेस विधायक अपनी सरकार से असंतुष्ट हैं इसलिए कांग्रेस नेतृत्व को आत्म मंथन करना चाहिए।
नई दिल्ली में कोर ग्रुप बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता के दौरान यह बाते कही है। उनका कहना है कि कई कांग्रेस विधायक हिमाचल में अपनी सरकार से असंतुष्ट हैं इसलिए कांग्रेस नेतृत्व को आत्म मंथन करना चाहिए कि उनके विधायक क्यों जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लोकसभा को लेकर मुख्यमंत्री का कहना था कि पार्टी पांचो सीट जीतेगी इसकी पूरी तैयारी है वहीं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और उत्तराखंड में विकास कार्य हुए हैं हर वर्ग से जुड़ी योजनाएं और कार्यक्रम राज्य में चलाए गए हैं। उत्तराखंड खूब आगे बढ़ा है जिसके कारण अब भाजपा के टिकट से लोग चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने इसी दौरान हिमाचल के कांग्रेस सरकार पर सवाल खड़े किए और कहा कि उन्हें आत्म मंथन कर सोचना चाहिए कि आखिर उनके विधायक क्यों जा रहे हैं।

