
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य को बड़ी सौगात दी है। बता दे कि 11 विभागों की 1048.15 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं 15 विभागों की 7227.36 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 17 विभागों की 122 विभिन्न योजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रविवार को अपने आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश को यह सौगात दी है इसके अलावा इस अवसर पर भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों को टूल किट भी बांटे गए।
मुख्यमंत्री का कहना था कि हमारी सरकार का लक्ष्य प्रदेश को उत्तराखंड का श्रेष्ठ राज्य बनाना है और इसका असर भी अब दिख रहा है और राज्य के लिए हमारे विकास नीति का एक उदाहरण आज का यह कार्यक्रम है इसमें 10 करोड़ रुपए से भी अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है और अब सभी क्षेत्रों से जुड़े विकास कार्य उत्तराखंड राज्य को देश का अग्रणी राज्य बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। बता दे कि राज्य सरकार उत्तराखंड का चौमुखी विकास करने के लिए कई प्रयास कर रही हैं और बीते शनिवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के लगभग 226 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया है। इसके बाद आज रविवार को मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश वासियों को यह बड़ी सौगात दी गई है।

