Uttarakhand- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बड़ी सौगात….. चंपावत में खोला जाएगा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय कैंपस

चंपावत। आज दिनांक 9 सितंबर 2022 को शुक्रवार के दिन उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमांत जिले चंपावत को शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा पर शासन द्वारा चंपावत पीजी कॉलेज में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय कैंपस खोलें जाने के फैसले को मंजूरी मिल चुकी हैं और इसी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र को एक और सौगात दे दी गई हैं। चंपावत पीजी कॉलेज में अब सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का कैंपस खोला जाएगा इसकी घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई थी और अब इसे स्वीकृति भी मिल गई हैं।

शासन द्वारा इसे स्वीकृति प्रदान करते हुए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। इस मामले में शासन सचिव शैलेश बगौली द्वारा कुलपति को पत्र लिखते हुए कहा गया है कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंपावत में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का परिसर बनाया जाएगा इसके लिए शासन द्वारा स्वीकृति दे दी गई है और कुलपति को आदेश दिए गए हैं कि इस मामले में अग्रिम कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस घोषणा को स्वीकृति मिलने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,छात्र संघ समेत स्थानीय लोगों एवं अन्य छात्र-छात्राओं में भी खुशी की लहर है क्योंकि यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा पीजी कॉलेज में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का कैंपस खोलने की मांग की गई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई इस घोषणा को स्वीकृति मिलने के बाद सभी ने शासन के इस फैसले को सराहा है और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय योग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नवीन भट्ट द्वारा इस निर्णय को चंपावत जिले को आदर्श जिला बनाने के क्षेत्र में मील का पत्थर बताया गया है। उनका कहना है कि इससे जिले का चहुमुखी विकास होगा और यहां पर बीए, एमबीए, एलएलबी कोर्स शुरू होने के साथ ही साथ हॉस्टल भी बनेंगे।उनके द्वारा शासन के इस फैसले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत, कुलपति नरेंद्र सिंह भंडारी आदि का आभार जताया गया है।