![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड परिवहन निगम के अनुबंधित ढाबे पर यात्रियों से लूट खसोट की घटना सामने आने के बाद काफी नाराजागीर व्यक्त की गई और परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ढाबे का अनुबंध समाप्त कर दिया जाए। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ढाबे के खिलाफ निर्देश दिए गए हैं और कहा गया है कि ढाबे का निरीक्षण कर खान-पान की वस्तुओं के मूल्य की जांच की जाए जिस पर परिवहन निगम प्रबंधन ने तत्काल बिजनौर स्थित ग्रीन हाईवे का अनुबंध समाप्त कर दिया। बस चालको वहां बस ना रोकने के आदेश दिए हैं। बता दें कि लंबी दूरी के मार्गों पर बसों के ठहराव तथा यात्रियों के खान-पान के लिए अनुबंधित परिवहन निगम के ढाबों पर अक्सर यात्रियों से अवैध वसूली की शिकायत मिलती रहती हैं इस मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना था कि अनुबंधित ढाबे का अनुबंध समाप्त कर दिया जाए और कहा गया है कि लूट का विरोध करने के बजाय यदि चालक या फिर परिचालक ने ढाबा संचालक का साथ दिया तो उस पर भी कार्यवाही की जाएगी।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)