उत्तराखंड राज्य की जनता को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली से पहले बड़ा तोहफा दे सकते हैं। बता दे कि दीपावली तक रोडवेज डिपो को पांच अतिरिक्त बसें मिलने की उम्मीद बढ़ चुकी है। दिल्ली- मुनस्यारी को जाने वाली बस अब पिथौरागढ़ डिपो के बजाय बागेश्वर डिपो से संचालित होगी। बागेश्वर- देहरादून के लिए बाया हल्द्वानी भी रोडवेज बस संचालित किए जाने का प्रस्ताव है और यात्रियों को भी पांच नई बसें मिलने से राहत मिलेगी। बता दे कि बागेश्वर में 1 वर्ष पूर्व रोडवेज डिपो अस्तित्व में आया और डिपो के पास लंबी दूरी की 8 बसे हैं। बता दे कि दो बस चार लाख से अधिक किलोमीटर चली है। बस की अधिकतम उम्र 8 लाख किलोमीटर होती है इसके बाद बसों की नीलामी करने का नियम है और ऐसे में पांच नई बसें आने से बागेश्वर जिले के यात्रियों को काफी सुविधा होंगी। जिले से बागेश्वर ,बरेली, धरमघर, दिल्ली वाया, रीमा भराड़ी, दिल्ली आदि जगह बस सेवा का संचालन होता है। मुनस्यारी- दिल्ली बस सेवा पिथौरागढ़ डिपो से संचालित हो रही है और बागेश्वर- देहरादून, वाया- गरुड़, बस सेवा पर्वतीय डिपो देहरादून के अधीन संचालित हो रही है। वर्जन पांच नई बस मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है और दूसरे जिले से संचालित शेष बस सेवा भी डिपो के अधीन होंगी।
Recent Posts
- Uttarakhand:- घर के अंदर सो रहे परिवार पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां…… और फिर….
- अल्मोड़ा:- क्वारब के पास बोल्डर गिरने के कारण फंसे सैकड़ो यात्री…….रात को आवाजाही पर लगाई गई रोक
- Uttarakhand:- समिति द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी गई यूसीसी नियमावली….. जल्द लागू होगा कानून
- Uttarakhand:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पूर्व सीएम को दी गई श्रद्धांजलि…… कही गई यह बातें
- Almora:- योग विज्ञान विभाग की छात्रा मीनाक्षी पांडे का हुआ प्लेसमेंट……टोक्यो में लहराएंगी योग का परचम