Uttarakhand- कैलाश गहतोड़ी के इस्तीफे के बाद गोरखनाथ धाम में दर्शन करने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

आज दिनांक 21 अप्रैल 2022 को गुरुवार के दिन चंपावत विधानसभा सीट से विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना तय हो गया है। आज गुरुवार को विधायक कैलाश गहतोड़ी के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनके साथ चंपावत के गुरु गोरखनाथ धाम में दर्शन करने के लिए पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने वहां पर एक गांव में जनसभा को भी संबोधित किया।बता दें कि 2021 में जुलाई के महीने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने और शुरू से ही उनका चंपावत क्षेत्र से काफी लगाव रहा है। तथा बतौर मुख्यमंत्री उन्होंने 6 माह के अंदर बनबसा, टनकपुर, चंपावत, अमोड़ी, देवीधुरा, नाखुडा समेत कई क्षेत्रों का दौरा किया तथा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा, टनकपुर ,पूर्णागिरि धाम का दौरा किया। तथा आज विधायक कैलाश गहतोड़ी के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके साथ गोरखनाथ धाम के दर्शन किए।