Uttarakhand- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा…… राज्य में जल्द लागू होगा समान नागरिक संहिता कानून

उत्तराखंड राज्य में जल्द ही समान नागरिक संहिता कानून लागू हो जाएगा। बता दें कि इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काफी बड़ी बात कह दी है। आज शुक्रवार को श्री कृष्ण निवास आश्रम में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक आयोजित की गई और इस दौरान राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी वहां शामिल होने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता कानून जल्द ही लागू किया जाएगा और ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि समान नागरिक संहिता को लेकर 90% तक ड्राफ्ट तैयार हो चुका है जिसके 30 जून तक राज्य सरकार को मिलने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक 30 जून को समिति अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी और इसके बाद इसे लागू किया जाएगा। समान नागरिक संहिता का अर्थ है कि भारत में जो भी नागरिक रहता है चाहे वह किसी धर्म का हो या किसी समुदाय का हो उसके लिए समान कानून होगा यानी कि शादी, तलाक और जमीन जायदाद के बंटवारे में सभी धर्मों के लिए एक ही कानून लागू किया जाएगा और इस कानून का ताल्लुक किसी भी धर्म से नहीं होगा।