Uttarakhand:- मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देश…. राज्य के हर ग्राम- न्याय पंचायत तक पहुंचेगी सरकार…. शुरू होगा अभियान

उत्तराखंड राज्य में 17 दिसंबर से जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इसके लिए निर्देश दे दिए गए हैं और सरकार हर गांव तक पहुंचेगी। 45 दिन तक अलग-अलग न्याय पंचायत में चलने वाले इस अभियान की शुरुआत 17 दिसंबर से होगी और हर गांव तक 23 विभाग पहुंचेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा इस अभियान के तहत हर ग्राम- न्याय पंचायत तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में राजस्व विभाग , ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज, कृषि ,समाज कल्याण, सैनिक कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास आदि से संबंधित विभाग न्याय पंचायत स्तर तक पहुंचेंगे।