

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रमिक सेवा मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया इसके साथ ही उन्होंने 8005 श्रमिकों के खातों में 17.25 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि डीबीटी के माध्यम से जारी की। मुख्यमंत्री धामी ने बोर्ड को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक श्रमिकों तक पहुंचा जाए और हर क्षेत्र में स्थानीय जरूरत के हिसाब से श्रमिकों का कौशल प्रशिक्षण किया जाए। उन्होंने उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के श्रमिक सेवा मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया उसके साथ ही उन्होंने कहा कि डीबीटी के माध्यम से अभी तक 11,826 लाभार्थियों को कुल 29.89 करोड़ की धनराशि वितरित की जा चुकी है इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए हैं कि श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को पर्वतीय क्षेत्र से पलायन रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जाए।

