Uttarakhand:- बाबा नीम करौरी महाराज पर बनी फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा नीम कारौली महाराज पर बनी फिल्म के पोस्टर और प्रोमो का लोकार्पण किया उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर आधारित प्रयास भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्य के संरक्षण एवं प्रसार में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और यह फिल्म लोगों में एक सकारात्मक भावना जगाएगी। नीम करौली महाराज का दिव्य जीवन आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है उनकी शिक्षाएं और सेवा भक्ति मार्ग पर चलने का संदेश देती है उन्होंने कहा कि फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों निदेशक एवं निर्माता दल को सराहनीय एवं आध्यात्मिक प्रयास के लिए हार्दिक बधाइयां, शुभकामनाएं। इस अवसर पर उनके साथ योग गुरु स्वामी रामदेव एवं स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज, फिल्म निदेशक शरद सिंह ठाकुर एवं अन्य कलाकार मौजूद रहे।

Leave a Reply