Uttarakhand- राज्य में मुख्यमंत्री ने किया 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज दिनांक 14 दिसंबर 2022 को बुधवार के दिन देहरादून पुलिस लाइन में 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में खेल कोटा पुनः प्रारंभ करने की घोषणा भी की और विभिन्न राज्यों से पहुंचे हुए तीरंदाज खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की धरती तीरंदाजी की जननी है और इसे धनुर्विद्या के नाम से भारत में जाना जाता है। साथ में उन्होंने कहा कि महान धर्म गुरु द्रोण की तपस्थली देहरादून रही है और आज इस प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून में हो रहा है यह काफी गर्व का विषय है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में समृद्धि खेल संस्कृति का विकास हो रहा है जिसके परिणाम स्वरूप हमारे खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय प्रदर्शन किया जा रहा है तथा अपने प्रदर्शन से वह राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं तथा राज्य में खेलों को बढ़ावा मिल सके और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा सके इसके लिए नई खेल नीति भी लागू की गई है। नई खेल नीति में खिलाड़ियों के उन्नयन और उनके बुनियादी सुविधाओं के लिए भी व्यवस्था की गई है और खेल से व्यक्ति का चहुमुखी विकास होता है तथा यह हमें संबद्धता के साथ-साथ धैर्य तथा अनुशासन और समूह में कार्य करने की प्रेरणा भी देता है।