Uttarakhand:- मुख्यमंत्री द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की गई बैठक….. चार धाम यात्रा को लेकर दिए गए यह निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चार धाम यात्रा सुचारु करने को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों एवं जिलाधिकारियो के साथ बैठक की गई। आज सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में शासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तथा वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी जिला अधिकारियों के साथ बैठक की उन्होंने आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था ,पुनर्निर्माण कार्य ,पर्यटन एवं जन सुविधाओं से संबंधित व्यापक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता को त्वरित राहत, सुरक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना है और उन्होंने कहा कि बरसात खत्म होते ही मरम्मत तथा पुनर्निर्माण कार्यों के लिए प्रशासनिक मशीनरी एक्टिव मोड में कार्यरत रहे। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा सुचारू रूप से चले इसके लिए अधिकारी ध्यान दें और उन्होंने निर्देश दिए हैं कि वर्षा काल तक राहत सामग्री एवं ड्राई राशन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।