Uttarakhand- करवा चौथ पर मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं को दिया गया खास तोहफा….. की गई यह घोषणा

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं को खास तोहफा दिया गया है। बता दें कि करवा चौथ के अवसर पर महिला कर्मचारियों को अवकाश देने का आदेश जारी कर दिया गया है और 6 साल बाद करवा चौथ पर महिलाओं को अवकाश मिलेगा। मुख्यमंत्री द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। इससे पहले 2016 में महिला कर्मचारियों के लिए अवकाश की घोषणा की गई थी जिसके बाद अब महिला कर्मचारियों के लिए सरकार ने करवा चौथ का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। बता दे कि सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन की ओर से अवकाश घोषित किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। सरकार द्वारा यह आदेश बीते मंगलवार को जारी कर दिया गया था। इससे पहले 2016 में तत्कालीन हरीश रावत सरकार ने भी करवा चौथ पर अवकाश घोषित किया था जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा करवा चौथ की छुट्टी की घोषणा कर दी गई है।