
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा बागेश्वर जिले को नवरात्र के मौके पर एक करोड़ रुपए की सौगात दी गई है। बता दे कि इस धनराशि से बागेश्वर में स्थित तीन मंदिरों का सुंदरीकरण होना है। विधायक पार्वती दास ने उनसे मुलाकात करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है और कहा है कि इस धनराशि से बागेश्वर के मंदिरों की तस्वीर बदलेगी। उनका कहना था कि हरज्यू मंदिर दफौट, नीलेश्वर मंदिर और चंडिका देवी मंदिर के सुंदरीकरण हेतु एक करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत हो गई है। उन्होंने चुनाव से पूर्व यह घोषणा की थी। विधायक पार्वती दास ने कहा कि तीनों पवित्र स्थानो का सुंदरीकरण होने से भक्तों को सुविधा और पर्यटन को बढ़ावा तथा स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा इसके साथ ही विधायक पार्वती दास का कहना था कि पूर्व विधायक चंदन रामदास की घोषणा और अधूरे काम थे जिन्हें पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भरपूर सहयोग मिला है।

