
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा टिहरी गढ़वाल जिले को अरबों की सौगात दी गई है। यहां पर टिहरी गढ़वाल को अरबों की सौगात देते हुए मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विभागों के विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया जिनमें जनपद के सभी छह विधानसभाओं की विकास योजनाएं शामिल है। सीएम धामी ने एक अरब 58 करोड़ 21 लाख 4 हजार की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया और इसके अलावा तीन अरब 74 करोड़ 90 लाख 85 हजार की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया है। उनके द्वारा 45 योजनाओं का लोकार्पण और 93 योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। बता दें कि टिहरी, धनोल्टी ,घनसाली, प्रताप नगर ,नरेंद्र नगर, देवप्रयाग विधानसभाओं के लिए 56 करोड़ 5 लाख 87 हजार, 21 करोड़ 92 लाख 35 हजार, एक अरब चौंसठ करोड़ नवासी लाख बयासी हज़ार, 76 करोड़ 99 लाख 84 हजार, एक अरब 36 लाख 30 हजार तथा तथा 47 करोड़ 8लाख 27 हजार की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। सीएम द्वारा कुल मिलाकर 45 योजनाओं का लोकार्पण 93 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। बीते शनिवार को मुख्यमंत्री टिहरी पहुंचे वह टिहरी में दो दिवसीय भ्रमण पर है और वहां पीआईसी मैदान में पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री टिहरी प्रभारी मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी वहां पर पहुंचे। इसके अलावा भी कई अन्य कार्यकर्ता वहां पर मौजूद रहे।


