Uttarakhand:- तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमंत्री धामी…… समान नागरिक संहिता के लिए विशेषज्ञ समिति के सदस्य कर सकते हैं मुलाकात

आज दिनांक 18 अगस्त 2023 को शुक्रवार के दिन उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वह वैश्विक निवेशक सम्मेलन के क्रम में उद्यमियों के साथ भी बैठक करेंगे और माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समान नागरिक संहिता के लिए गठित विशेषज्ञ समिति के सदस्यों से भी मुलाकात कर सकते हैं और केंद्रीय मंत्रियों व पार्टी के केंद्रीय नेताओं से भी उनकी मुलाकात संभव है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार को दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस माह की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वह मुलाकात कर चुके हैं और इस माह दिल्ली का यह उनका दूसरा दौरा होगा तथा मंत्रिमंडल में काफी लंबे समय से रिक्त चल रहे 4 पदों पर भी इस दौरान निर्णय हो सकता है। पार्टी हाईकमान के साथ इस विषय पर पूर्व में भी वह चर्चा कर चुके हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए भी उनके साथ बैठक करेंगे और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की संभावनाएं भी जताई जा रही है।