Uttarakhand:- मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस मुख्यालय का किया गया औचक निरीक्षण….. अधिकारियों को दिए यह निर्देश

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून में पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यवस्था को ठीक किया जाए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों से विभिन्न मामलों की मुख्यमंत्री द्वारा जानकारी भी प्राप्त की गई और अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पुलिस व्यवस्था दुरुस्त करी जाए। पुलिस द्वारा पूरे राज्य में शांति व्यवस्था कायम की जाती है और किसी भी देश, प्रदेश या फिर जिले को चलाने के लिए पुलिस की अहम भूमिका है जिसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री पुलिस मुख्यालय के औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए और उन्होंने वहां पर पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply