![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दिनांक 24 अक्टूबर 2022 को सोमवार के दिन अनाथ और बेसहारा बच्चों के साथ दीपावली के त्यौहार को मनाया। बता दें कि आज लक्ष्मी पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उनके अलावा विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण द्वारा भी प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की बधाई दी गई।
भैया दूज की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना था कि यह पर्व भाई- बहनों के प्रेम के साथ ही मातृ शक्ति का सम्मान और परिवार एवं समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में ‘अपना घर’ बाल महिला उत्थान समिति के कार्यक्रम के दौरान अनाथ और बेसहारा बच्चों के साथ दीपावली मनाई तथा उन्हें भी मुख्यमंत्री द्वारा शुभकामनाएं दी गई।इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा ‘अपने घर’ में रह रहे बच्चों के लिए की गई व्यवस्थाओं और बनाए जा रहे उत्पादों का भी जायजा लिया गया तथा उन्होंने बाल महिला उत्थान समिति का आभार भी व्यक्त किया। इसके अलावा उन्होंने बच्चों को मिष्ठान वितरण कर शुभकामनाएं दी और अपने बचपन की कुछ बातें भी बच्चों से साझा की।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)