Uttarakhand- मुख्यमत्री ने की घोषणा………. राज्य में इस शहर का नाम बदलकर रखा गया है नया नाम

आज दिनांक 25 दिसंबर 2021 को शनिवार के दिन विजय सम्मान रैली के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। भाजपा की ओर से विजय सम्मान रैली चमोली जिले के नंदानगर में आयोजित की गई थी। साथ ही में इस रैली के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मगनलाल शाह के नाम से एक महाविद्यालय की घोषणा की जिसका नाम थराली पंथी रखा गया।


विजय सम्मान रैली के दौरान ही मुख्यमंत्री ने राज्य के एक शहर का नाम बदल कर नया नाम रखा। मुख्यमंत्री ने जोशीमठ का नाम ज्योतिरमठ रख दिया है। मुख्यमंत्री ने विजय सम्मान रैली के दौरान अपने भाषण की शुरुआत में अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर उन्हें याद किया तथा उन्होंने कहा कि अपने पीएम कार्यकाल में अटल बिहारी बाजपेई ने हमें उत्तराखंड दिया था और आज मोदी जी अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। तथा हमें उम्मीद है कि जब हम राज्य स्थापना दिवस की 25 वीं वर्षगांठ मनाएंगे तब उत्तराखंड देश का सबसे आदर्श और अग्रणी राज्य बन जाएगा।