Uttarakhand:- खाद्य पदार्थों में मिलावट से कैंसर का कारण बन रहे रसायनों को किया जाएगा चिन्हित- मंत्री धन सिंह रावत

उत्तराखंड राज्य में ऐसे खाद्य पदार्थों को चिन्हित करने के लिए नियमावली बनाई जाएगी जिनके कारण कैंसर उत्पन्न हो रहा है खाद्य पदार्थों में मिलावट से कैंसर का कारण बन रहे रसायनों को चिन्हित करने के लिए नियमावली बनाई जाएगी इस बात की घोषणा कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत द्वारा की गई है। विधानसभा सत्र के चौथे दिन भाजपा विधायक बृजभूषण गैरोला के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कैंसर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, घटिया गुणवत्ता की जांच के लिए एक सप्ताह का अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश में लगने वाले हाट बाजारों में भी खाद्य पदार्थों के सैंपल की जांच की जाएगी इसके लिए रसायनों को चिन्हित किया जाएगा और सरकार नियमावली बनाएगी। स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार खाद्य पदार्थों के सैंपलों की जांच के लिए देहरादून में लैब बनाई जा रही है और 31 मार्च 2026 तक यह बन जाएगी इसके बाद सैंपलों की जांच में और अधिक तेजी आएगी।

Leave a Reply

Recent Posts