
उत्तराखंड राज्य में बीते कुछ समय पहले एई- जेई और पटवारी लेखपाल भर्ती में धांधली देखने को मिली थी जिसके बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के लेखपाल पेपर लीक प्रकरण में एसआईटी ने जांच की और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में गिरफ्तार 20 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए गए हैं और साथ ही 40 अभ्यर्थियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किए गए हैं। फिलहाल एई और जेई परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में एसआईटी जांच कर रही है, जल्द ही एसआईटी इस मामले में भी आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करेगी। बता दें कि लेखपाल भर्ती परीक्षा मामले में बीते जनवरी में उत्तराखंड एसटीएफ ने लोक सेवा आयोग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी, उसकी पत्नी रितु चतुर्वेदी समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उसके बाद यह जांच एसआईटी को सौंप दी गई। इस मामले में एसआईटी ने लगभग 40 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और अब गिरफ्तार हुए 20 आरोपितों तथा 40 अभ्यर्थियों के खिलाफ एसआईटी ने आरोप पत्र दाखिल किए हैं। जानकारी के मुताबिक आरोप पत्र विजिलेंस कोर्ट देहरादून में दाखिल किए गए हैं और आयोग ने 44 अभ्यर्थियों को 5 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

