उत्तराखंड चारधाम यात्रा:- टूटे पुराने रिकॉर्ड….. जानिए कितनी पहुंची तीर्थ यात्रियों की संख्या

उत्तराखंड राज्य में कोरोना के बाद चार धाम यात्रा व्यवस्था काफी गड़बड़ा गई। बता दे कि कोरोना काल के दौरान यात्री चार धाम यात्रा पर नहीं आए और इस दौरान व्यापारियों आदि को काफी नुकसान भी झेलना पड़ा परंतु वर्ष 2023 में चार धाम यात्रा ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। पिछली बार 2022 का यात्रा सीजन भी अच्छा रहा लेकिन 2023 में पुराने सभी रिकॉर्ड टूट चुके हैं। इस बार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी तीर्थ यात्रियों की संख्या का नया रिकॉर्ड बना है और तीर्थ पुरोहितों समेत चार धाम यात्रा से जुड़े व्यापारी तथा व्यवसायी इससे काफी खुश है। चार धाम यात्रा पूरी होने में अभी भी 20 दिन का समय शेष है और गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में तीर्थ यात्रियों की संख्या में काफी अधिक बढ़ोतरी भी हो सकती है। वर्षा काल के दौरान यात्रा कुछ मंद पड़ गई मगर उसके बाद चार धाम यात्रा फिर पटरी पर लौटी और तीर्थ यात्रियों ने नया रिकॉर्ड बनाया। कोरोना से पहले और आपदा के बाद वर्ष 2019 में यात्रा अच्छी खासी रही जिसमें गंगोत्री धाम में 5.30 लाख और यमुनोत्री में 4.6 लाख यात्री पहुंचे वहीं 2022 में यात्रियों की संख्या और अधिक बढ़ी लेकिन 2023 में यात्रियों ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आपदा तथा कोविड के बाद पहली बार तीर्थयात्रियों की संख्या में काफी अधिक बढ़ोतरी देखने को मिली है।