Uttarakhand:- राज्य में लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है चार धाम यात्रा…… 50 दिन में पहुंचे 30 लाख श्रद्धालु

उत्तराखंड राज्य में चार धाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बता दे कि चार धाम यात्रा के दौरान 50 दिनों में ही 30 लाख तीर्थ यात्रियों ने दर्शन कर लिए हैं। पिछली बार इतने यात्री 68 दिन में पहुंचे थे और इस बार केवल 50 दिनो में ही 30 लाख तीर्थ यात्रियों ने दर्शन कर लिए हैं। बता दे कि चारों धामों और हेमकुंड साहिब में 30 लाख तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके हैं और केदारनाथ धाम में यात्रियों का आंकड़ा 10 लाख के पार पहुंच चुका है। राज्य में चार धाम यात्रा हर वर्ष नए रिकॉर्ड बना रही है और इस बार भी चार धाम यात्रा के दौरान यात्रियों ने काफी नए रिकॉर्ड बनाए हैं।