Uttarakhand:- सप्ताह भर चलेगा राज्य स्थापना दिवस की 25वीं सालगिरह का जश्न…… इस दिन से होगी शुरुआत

उत्तराखंड राज्य में राज्य स्थापना दिवस की 25 वी सालगिरह काफी धूमधाम से मनाई जाएगी। इस बार राज्य स्थापना दिवस का जश्न पूरे सप्ताह भर चलेगा। 25वीं सालगिरह के दौरान कई कार्यक्रम होंगे और कार्यक्रमों की शुरुआत 6 नवंबर को हो जाएगी इसके साथ ही देवभूमि रजत उत्सव की भी शुरुआत हो जाएगी जो कि पूरे वर्ष मनाया जाएगा।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी द्वारा बीते बुधवार को रजत जयंती समारोह की तैयारी की समीक्षा की गई और उनका कहना था कि इस बार राज्य स्थापना दिवस का विशेष रूप से भव्य आयोजन किया जाएगा। यह वर्ष रजत जयंती होने के कारण काफी विशेष महत्व वाला है और 6 नवंबर से समारोह की शुरुआत नई दिल्ली में उत्तराखंड सदन में होगी। दिल्ली में रहने वाले विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत उत्तराखंड मूल के अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रवासियों की भागीदारी से यह कार्यक्रम आयोजित होगा।