Uttarakhand- सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं आज से……. छात्रों के मुकाबले छात्राएं कम

आज दिनांक 15 फरवरी 2023 को बुधवार के दिन से पूरे देशभर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी की सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही है। उत्तराखंड राज्य में भी आज से सीबीएसई की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी और राज्य के 13 जिलों में 1.18 लाख छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होंगे। सीबीएसई परीक्षा के लिए राज्य में 300 केंद्र बनाए गए हैं और प्रदेश में इस बार दोनों कक्षाओं में छात्राओं की संख्या छात्रों के मुकाबले 13875 कम है। इसके अलावा किसी भी प्रकार की नकल ना हो पाए और अनुचित साधनों पर अंकुश लगाया जा सके इसके लिए सभी केंद्रों में निगरानी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यह परीक्षा 10:00 से शुरू हो जाएगी तथा विद्यार्थी समय से परीक्षा केंद्र में पहुंच जाएं। इसके अलावा इस बार उत्तराखंड राज्य में ऐसे 155 अटल उत्कर्ष स्कूल है जहां पहली बार सीबीएसई से परीक्षाएं हो रही है।

Recent Posts