Uttarakhand- रिजॉर्ट में अवैध रूप से चलाया जा रहा था कैसीनो…..…. 32 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के पौड़ी से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां अवैध कैसीनो रिजॉर्ट में चलाया जा रहा था। बता दे कि पौड़ी के यम्केश्वर ब्लॉक स्थित गंगा भोगपुर में नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में अवैध रूप से कैसीनो चल रहा था और पुलिस ने छापा मारते हुए यहां से 32 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें 28 जुआरी शामिल है और चार कैसीनो कर्मचारी है। बता दे कि इन जुआरियों में से 16 दिल्ली, पांच उत्तर प्रदेश, 6 हरिद्वार और एक पौड़ी गढ़वाल का है। इनमें उत्तराखंड पुलिस का एक सिपाही भी शामिल है। पुलिस को घटनास्थल पर 5.16 लाख रुपए और 3993 कैसीनो चिप्स ,8 ताश की गड्डियां, 37 मोबाइल फोन, शराब की 6 बोतल बरामद हुई है और मौके से बरामद हुई लग्जरी कार और दो टैक्सियों को भी पुलिस ने सीज कर दिया है। बता दे कि यह कैसीनो रिजॉर्ट के वैलनेस सेंटर में चल रहा था जिसे सीज कर दिया गया है और इस मामले में रिजॉर्ट मालिक आरके गुप्ता समेत चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। इस मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे ने बताया कि नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में बड़े स्तर पर जुआ खिलाने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस की टीम गठित की गई और रात को 11:30 बजे छापा मारा गया तथा वहां के वैलनेस सेंटर के बेसमेंट में कैसीनो का संचालन किया जा रहा था और मौके से पुलिस ने 32 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

Recent Posts