Uttarakhand:- अपराधियों पर तत्काल कार्यवाही करते हुए दर्ज किए जाएं मुकदमे….. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए सख्त निर्देश

उत्तराखंड राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा निर्देश दिए गए हैं राज्य में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री धामी ने आदतन एवं संगठित अपराध में संलिप्त अपराधियों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। राज्य में कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा उन्होंने डीजीपी को निर्देश दिए कि सभी प्रकार के अपराधों पर तत्काल मुकदमे दर्ज किए जाएं और अपराधियों के विरुद्ध कठोर व प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर अपने आवास में समीक्षा बैठक ली और इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अपराधियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply