
देहरादून| कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के निजी सचिव आईपी सिंह और पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष अयाज अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है|
मामले में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के पीआरओ की ओर से तहरीर दी गई है|
मिली जानकारी के अनुसार, कैबिनेट मंत्री के विदेश दौरे के दौरान निजी सचिव आरपी सिंह ने उनके फर्जी डिजिटल सिग्नेचर कर दिए थे| पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष अयाज अहमद का विभागाध्यक्ष के पद के लिए आईपी सिंह ने ही अनुमोदन कर दिया था| जिसके बाद मामले की जांच हो रही है|
