
उत्तराखंड राज्य में अक्सर सड़क दुर्घटनाओं के मामले देखने में आते हैं एक ऐसा ही मामला पौड़ी जिले से सामने आया है जहां गुमखाल सारी मोटर मार्ग पर कार खाई में गिरने के कारण पूर्व ग्राम प्रधान समेत चार व्यक्तियों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यह सभी लोग गुमखाल बाजार से गांव की तरफ को जा रहे थे। यह हादसा मंगलवार रात को हुआ जब जयहरीखाल प्रखंड ग्राम देवडाली निवासी पूर्व ग्राम प्रधान चंद्र मोहन सिंह अपने पुत्र अतुल व दो ग्रामीणों दिनेश सिंह तथा कमल सिंह के साथ गुमखाल बाजार से गांव की तरफ लौट रहे थे तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीण पहुंच गए और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। भारी वर्षा के बीच करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उन्हें खाई से बाहर निकाला। चंद्रमोहन का शव कार में था जबकि अन्य तीन के शव कार से कुछ दूरी पर मिले।

