
उत्तराखंड राज्य आगामी समय में अनुकूल जलवायु के कारण मशरूम उत्पादन में देश का प्रथम राज्य बन सकता है। यह बात केंद्रीय सूचना लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे द्वारा कही गई। जानकारी के मुताबिक बता दें कि वर्तमान समय में गोवा मशरूम उत्पादन में अग्रणी राज्य है और आने वाले कुछ समय में उत्तराखंड देश का प्रथम ऐसा राज्य बन सकता है जो कि मशरूम उत्पादन में आगे रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उच्च क्वालिटी के मशरूम का उत्पादन किया जा सकता है और मशरूम उत्पादन में उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने के लिए महिला उद्यमियों का आवाहन भी उन्होंने किया। बीते गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने ध्रुवपुर में अवंतम हिमालय फाउंडेशन की ओर से संचालित उत्तराखंड मशरूम घरेलू उत्पादन परियोजना का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यहां कोटद्वार में मशरूम उत्पादन केंद्र खुलने पर महिला उद्यमियों के लिए स्वरोजगार के द्वार खुल जाएंगे जिससे महिलाएं घर में रहकर मशरूम उत्पादन कर अपनी आर्थिक की बढ़ा पाएंगी और इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मशरूम उत्पादन केंद्र से विपणन की व्यवस्था केंद्र सरकार करेगी।

