
उत्तराखंड में शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में नए साल की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है| इस साल 37 दिन स्कूलों में सार्वजनिक छुट्टी रहेगी|
उत्तराखंड में यह दूसरा मौका होगा जब लोकपर्व ईगास-बगवान को लेकर नए साल 2023 में सरकारी विद्यालयों में छुट्टी रहेगी|
वहीं, अगले साल 40 दिन की छुट्टी घोषित की गई है|
अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा रामकृष्ण उनियाल की ओर से स्कूलों में छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया गया है| जिसके अनुसार 19 नवंबर 2023 को छठ पूजा और 23 नवंबर 2023 को इगास-बग्वाल के दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी|
विभाग की ओर से नए साल 2023 में सर्दी और गर्मियों की छुट्टी को लेकर आदेश जारी किए गए हैं|
आदेश के अनुसार सर्दियों में पर्वतीय क्षेत्रों के स्कूलों में 26 दिसंबर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक छुट्टियां रहेगी| मैदानी क्षेत्र के स्कूलों में 1 जनवरी 2023 से 13 जनवरी 2023 तक छुट्टी रहेगी|
गर्मियों में पर्वतीय क्षेत्र के स्कूल 30 से 20 जून 2023 तक बंद रहेंगे| वहीं मैदानी क्षेत्र के स्कूलों में 23 मई से 30 जून 2023 तक छुट्टीयां रहेगी|

