Uttarakhand-पंचतत्व में विलीन हुए कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास….. सरयू- गोमती तथा विलुप्त सरस्वती के संगम पर हुआ अंतिम संस्कार

उत्तराखंड राज्य के कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का निधन बीते बुधवार को हो चुका है और आज गुरुवार के दिन राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार भी किया गया। बता दें कि कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। सरयू- गोमती व विलुप्त सरस्वती नदी के संगम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी तथा सुबोध उनियाल, सौरव बहुगुणा ,रेखा आर्य समेत अन्य मंत्रियों ने उन्हें पुष्प चक्र चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जिलाधिकारी अनुराधा पाल एसपी हिमांशु कुमार द्वारा भी उन्हें पुष्प चक्र चढ़ाया गया। उनकी चिता को मुखाग्नि उनके बेटे गौरव दास और भास्कर दास ने दी और पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी। उनकी अंतिम विदाई में जनसैलाब उमड़ पड़ा लोगों ने पुल, घाट, मंदिर और नुमाइशखेत के मैदान से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा इससे पहले भाजपा कार्यालय में उनके पार्थिव शरीर को दर्शन के लिए रखा गया जहां हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों तथा व्यापारियों ने उनके अंतिम दर्शन किए।