Uttarakhand:- राज्य में आज मंत्रिमंडल की होगी बैठक….. लिए जाएंगे यह बड़े निर्णय

उत्तराखंड राज्य में आज दिनांक 4 मार्च 2024 को सोमवार के दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक होगी और बैठक में उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली एक्ट बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है और लोकसभा चुनाव को देखते हुए आज की बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

इसके अलावा विभिन्न विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर भी बैठक में चर्चा होगी बैठक मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सचिवालय में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी जिसमें चर्चा के बाद उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली एक्ट बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है और यह एक्ट बनने से दंगाइयों व उपद्रवियों द्वारा जो राज्य की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जाए रहा है उनके खिलाफ कठोर प्रावधान बनाए जाएंगे।