
उत्तराखंड राज्य में आगामी 3 मई 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित होने जा रही है और इस बैठक के दौरान कई प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है। शासन द्वारा कैबिनेट बैठक को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है इसका सर्कुलर भी मंत्री परिषद विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। बता दें कि बैठक में निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को संशोधित नियमावली, वीआरपी- सीआरपी की नियुक्ति आउट सोर्स से करने और मंत्रियों को नौकरशाहों की एसीआर लिखने का अधिकार देने समेत कई प्रस्तावों को हरी झंडी मिल सकती है। शासन द्वारा 3 मई को होने वाली बैठक को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है और बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में की जाएगी जिसका सर्कुलर मंत्रिपरिषद विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। सचिवालय में 11:00 बजे से बैठक शुरु होगी तथा इस दौरान कई प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।

