उत्तराखंड कैबिनेट बैठक -: पढ़ें धामी कैबिनेट के 13 अहम फैसले

देहरादून| आज सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई| कैबिनेट ने पहले तीन बिंदुओं पर चर्चा की|
इस दौरान 13 प्रस्ताव पारित हुए|


पहले तीन बिंदुओं पर चर्चा हुई जिसमें सिलक्यारा में मदद पर पीएम मोदी को धन्यवाद संदेश भेजने पर, राज्य में जीत पर बधाई, राष्ट्रीय खेलों के लिए धन्यवाद शामिल है|
इसके अलावा 13 प्रस्ताव पारित हुए हैं|

  • गौरा देवी कन्या धन योजना में बचे अभ्यर्थियों को जल्द पैसा मिलेगा |
  • परिवहन विभाग -: चालक लाइसेंस लेने पर यूजर चार्ज 100 रुपये किसी भी बैंक में जमा होगा|
  • गोविंद बल्लभ पंत संस्थान कीर्तिनगर में 0.4 हेक्टेयर जमीन निशुल्क मिलेगी|
  • पहाड़ में हेलीपैड के लिए जमीन नहीं मिल पाती| निजी लोगों को प्रोत्साहित करने को नीति पर मुहर| भू स्वामी अपनी जमीन लीज पर दे सकेगा या खुद हेलीपैड बनाने पर 50% तक सब्सिडी मिलेगी|
  • उत्तराखंड न्यायिक सेवा नियमावली में संशोधन| सिविल न्यायाधीश वरिष्ठ कहा जाएगा|
  • उत्तराखंड उच्चतर न्यायिक सेवा नियमावली में संशोधन पर मुहर|
  • मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना लाई गई| 2035 ऐसी बसावटों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए जो 1142 मानक के अनुसार नहीं हैं, उनको भी मुख्य मार्ग से जोड़ा जाएगा|
  • माध्यमिक शिक्षा विभाग – 559 उत्कृष्ट विद्यालय में कन्वर्ट किया जाएगा| 240 करोड़ सरकार खर्च करेगी| यह अटल उत्कृष्ट से अलग है|
  • अब जमीन की रजिस्ट्री वर्चुअल भी होगी|
  • पूरे प्रदेश में राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार में 100 एमबीबीएस सीटों का कॉलेज बनाना है| इसके लिए 950 पदों के सृजन पर मुहर| पिथौरागढ़ में भी इतने ही पद सृजित|
  • 1 अक्टूबर 2005 से पहले विनियमितीकरण नियमावली के तहत कर्मचारियों को पुरानी पेंशन|
  • राजकीय हाई स्कूल व इंटर कॉलेज में रिक्त पद के सापेक्ष प्रति वादन के हिसाब से शिक्षक रखे गए| उन्हें 200 से 250 रुपये प्रति वादन मिलेंगे|