
उत्तराखंड राज्य में पहले खेल विश्वविद्यालय को कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है इसके बाद खेल मंत्री रेखा आर्य द्वारा सरकार का आभार जताया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की मंजूरी खेल विश्वविद्यालय के अध्यादेश को मिल चुकी है विधेयक को पूर्व में राज भवन से बिना मंजूरी के लौटा दिया गया था, खेल मंत्री रेखा आर्य ने कैबिनेट बैठक के बाद इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट का आभार जताया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही राजभवन भी से मंजूर कर देगा। अगस्त 2024 में सरकार ने विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन राज्य खेल विश्वविद्यालय विधेयक पेश किया था और उसे राज भवन में मंजूरी के लिए भेजा गया था इसके साथ ही विधेयक में कहा गया था कि राज्यपाल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति होंगे वहीं सरकार विश्वविद्यालय के लिए 10 करोड़ का कॉपर्स फंड भी देगी मगर उसे राज भवन से बिना अनुमति के लौटा दिया गया इसके बाद इस अध्यादेश को मुख्यमंत्री की कैबिनेट ने मंजूरी दे दी हैं और अब उम्मीद जताई जा रही है कि यह विधेयक राज भवन से भी मंजूर हो जाएंगे।

