Uttarakhand:- दुर्घटनाग्रस्त हुई श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस… पांच की मौत….. अन्य घायल

उत्तराखंड राज्य में अक्सर सड़क हादसों की घटनाएं सामने आती रहती है। एक ऐसी घटना फिर सामने आ रही है जहां पर राज्य के टिहरी जिले में नरेंद्र नगर के पास गुजरात के श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार हो गई और इस दौरान पांच लोगों की मौत हो गई। बस में 29 यात्री सवार थे जो कि गुजरात से कुंजापुरी मंदिर दर्शन के लिए आए थे। जैसे ही इस हादसे की खबर मिली जिला अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। यह हादसा आज दोपहर को हुआ, बस लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई और इस दौरान 29 लोग इसमें सवार थे। इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई और तीन घायलों को एम्स ऋषिकेश और चार घायलों को श्रीदेव सुमन उप जिला चिकित्सालय नरेंद्र नगर में भर्ती कराया गया है।