Uttarakhand- विवादित जमीन को लेकर चली गोलियां………. और फिर……

हल्द्वानी। बीते सोमवार की दोपहर को हल्द्वानी के आरटीओ रोड स्थित ओमकार रोड जयदेवपुर कॉलोनी में विवादित जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच काफी गोलीबारी हुई है जिसमें 4 लोग घायल भी हो गए और उन्हें बेस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जब पुलिस को इस बात की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची। और पुलिस ने गोलीबारी करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर लिया तथा मौके से पुलिस ने 12 बोर और 315 बोर के दो अवैध तमंचे तथा एक लाइसेंसी बंदूक बरामद की।
जानकारी के अनुसार पता चला है, कि घायल लोग बिलासपुर के निवासी हरपाल सिंह, दर्शन सिंह, कुलविंदर सिंह और साहिल है। बताया जा रहा है कि फिलहाल यह लोग खतरे से बाहर है।

पुलिस ने जानकारी दी है कि यह लोग जयदेवपुर कॉलोनी से आए और यहां पर उन्होंने भूमि में झोपड़ी बनी हुई देखी जहां पर एक मजदूर रहता था। दिन के समय में मजदूर काम पर गया हुआ था तो यह लोग झोपड़ी को तोड़ने लग गए जब इस बात की खबर दूसरे पक्ष के लोगों को लगी तो वह भी यहां पहुंच गए और दोनों में विवाद उत्पन्न हो गया। और यह विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने इन पर गोलियां चला दी जिसमें 4 लोग घायल भी हो गए।
इस संबंध में घायल हरपाल सिंह के पुत्र सिमरनजीत व भतीजे कर्मवीर सिंह ने कहा कि उन्हें पता चला कि उनकी जमीन पर किसी ने कब्जा जमा लिया है तो वह यहां जमीन खाली करवाने आए थे मगर दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके परिजनों पर गोलियां चला दी। पुलिस का कहना है कि वे इस मामले की जांच में जुट गई है तथा इस मामले की पूरी जांच के बाद ही पुलिस किसी निर्णय पर पहुंचेगी।