Uttarakhand:- राज्य में कल से शुरू होगा बजट सत्र….. सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ अधिकारियों ने ली ब्रीफिंग

उत्तराखंड राज्य में कल से बजट सत्र शुरू होने जा रहा है कल 9 मार्च सोमवार के दिन से गैरसैंण में बजट सत्र शुरू होगा और शुरू होने जा रहे विधानसभा बजट सत्र के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था के पूर्ण इंतजाम कर दिए गए हैं इसके साथ ही पुलिस महानिदेशक ने ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ भी किया। ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतते हुए किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश उनके द्वारा दिए गए और कहा कि सुरक्षा से जुड़े सभी मानको का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। राज्य में कल से बजट सत्र शुरू होने जा रहा है और ऐसे में पक्ष विपक्ष के विधायकों के 500 से अधिक प्रश्न भी मिल चुके हैं और अब पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था के अपने इंतजाम पूरे कर लिए हैं जिसके लिए अपर पुलिस महानिदेशक ने ड्यूटी में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग भी ली।

Leave a Reply