उत्तराखंड बजट सत्र 2023 -: महिलाओं को धामी सरकार के बजट में मिला खास तोहफा

देहरादून| आज वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने भराड़ीसैंण विधानसभा में धामी सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश किया|


इस वर्ष के लिए वित्त मंत्री ने 70407.08 करोड का बजट पेश किया| जिसमें रोजगार, पर्यटन निवेश और युवाओं पर खासतौर पर फोकस किया गया है| बजट में महिलाओं का भी ध्यान रखा गया है| महिलाओं को सशक्त करने के लिए दो अहम योजनाएं शुरू की गई है|
सीएम धामी ने बजट को प्रोत्साहित करने वाला कहा है|


वित्त मंत्री ने कहा प्रदेश सरकार ने सशक्त उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया है| इसी दशा में बजट को तैयार किया गया है|
कहां उत्तराखंड को पर्यटन के क्षेत्र में नंबर वन बनाएंगे| स्थानीय उत्पादों के निर्यात को सरकार की पहली प्राथमिकता बताया| उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की बात भी कही गई| सीएम धामी का कहना है कि बजट हर वर्ग को प्रोत्साहित करने वाला है| हर वर्ग का बजट में ध्यान रखा गया है|


महिलाओं को सशक्त करने के लिए 2 योजनाएं -: (1) गर्भवती महिलाओं को हफ्ते में 2 दिन अंडे और खजूर,
(2) बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हफ्ते में दो बार दूर उपलब्ध कराने का प्रावधान बजट में किया गया है|