Uttarakhand:- चटक धूप खिलने के चलते ठंड से मिली राहत….. जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड राज्य में आसमान पूरी तरह साफ है और चटख धूप खिलने के चलते लोगों को ठंड से काफी राहत मिल रही है। हालांकि राज्य में सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है मगर दोपहर में चटख धूप खिलने के बाद अभी भी गर्मी महसूस हो रही है। चटख धूप खिलने के चलते राज्य का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है तथा मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 31 अक्टूबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। बीते शनिवार के तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री इजाफे के साथ 30.02 और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 15.4 डिग्री रिकार्ड किया गया।

Leave a Reply