Uttarakhand Breaking -: प्रतिष्ठित डॉक्टर ने नहर में लगाई छलांग, मौत

विकासनगर| शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर हंसराज अरोड़ा ने शक्ति नहर में छलांग लगा दी|


जानकारी के अनुसार पिछले काफी समय से डॉक्टर अरोड़ा तनाव में थे| पत्नी की मौत के बाद वह डिप्रेशन में रहने लगे थे| एक बार पहले भी वह शक्ति नहर में कूद चुके हैं|
बताते चलें कि ढकरानी पावर हाउस इंटेक से डॉक्टर हंसराज अरोड़ा का शव बरामद कर लिया गया है| वह शनिवार की देर रात करीब 12:00 बजे घर से अकेले शक्ति नगर पहुंचे और पुल नंबर 1 और 2 के बीच में चिकित्सक ने शक्ति नहर में छलांग लगाई, जिसके बाद वह डूबकर लापता हो गए|
कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने कहा कि रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया| जल पुलिस शक्ति नहर में डूबकर लापता हुए चिकित्सक की तलाशी करती रही|
रविवार को खोजबीन के बाद ढकरानी पावर हाउस इंटेक से डॉक्टर हंसराज अरोड़ा का शव बरामद कर लिया गया| शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है|
कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने कहा, रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा| जल पुलिस ने रविवार को फिर तलाश शुरू की साथ ही ढकरानी पावर हाउस कर्मियों को कोई शव दिखाई देने पर सूचना देने के लिए कहा| पुलिस शव की तलाश में जुटी थी इसी बीच पावर हाउस कर्मिक ने इंटेक में शव पड़ा होने की सूचना दी| पुलिस ने शव बाहर निकाला तो वह डॉक्टर हंसराज अरोड़ा का शव था| शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है|