उत्तराखंड (ब्रेकिंग) -: प्रेमी ने की प्रेमिका के 12 साल के बेटे की हत्या, गंगनहर में फेंका शव

यह सनसनीखेज मामला रुड़की से सामने आ रहा है| जहां प्रेमी के साथ महिला लिव इन रिलेशन में कह रही थी| प्रेमी ने महिला के 12 साल के बेटे की हत्या कर दी और हत्या के बाद आरोपी ने शव को सूटकेस में रखकर गंगनहर में फेंक दिया| अब महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है|


मिल रही जानकारी के अनुसार बच्चे के शव की तलाश की जा रही है| पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी कासिफ और महिला दोनों दूर के रिश्तेदार हैं| दोनों की मुलाकात दिल्ली में ही एक रिश्तेदारी में हुई थी| काशिफ कलियर में रहकर ही मजदूरी कर रहा था| आरोपी सीलमपुर दिल्ली का रहने वाला है| महिला ने आसपास के लोगों को काशिफ को अपना बेटा बता रखा था| पुलिस ने जब काशिफ के बारे में जानकारी जुटाई तो उसने उसे बड़ा बेटा बताया| लेकिन जब पुलिस ने शक होने पर सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरा सर्च उगल दिया| पुलिस के मुताबिक मुस्कान (40 वर्ष) निवासी आलवी नगर, थाना लोनी जिला गाजियाबाद पिरान कलियर में किरकिरी साहब रोड पर अपने बेटे आयन (12 वर्ष) और प्रेमी कासिफ के साथ पिछले 9 साल से किराए पर कमरा लेकर रह रही थी| शुक्रवार की रात उसका प्रेमी के साथ विवाद हो गया| विवाद इतना बढ़ गया कि वह प्रेमी के मारपीट करने के डर से दरगाह परिसर में जाकर सो गई| अगली सुबह यानी रविवार सुबह जब वह वापस कमरे पर आई तो बेटे को गायब देखा| जब प्रेमी से बेटे के बारे में पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया| जिसके बाद महिला और काशिफ ने अपने बेटे की तलाशी शुरू की| जब महिला ने सीसीटीवी कैमरे चेक करने की बात कही तो काशिफ कहां से गायब हो गया| उसके बाद महिला ने एक अन्य युवक के साथ मिलकर कैमरे चेक किए| जिसमें काशिफ एक सूटकेस सिर पर रखकर ले जाता नजर आया| वहीं, काशिफ ने गाजियाबाद में रह रहे मुस्कान के बड़े बेटे तस्लीम को फोन कर जानकारी दी कि उसने उसके छोटे भाई की हत्या कर दिया और शव को सूटकेस में रख कर गंगनहर में फेंक दिया है| तब बड़े बेटे ने फोन पर इसकी सूचना मां को दी| यह बात सुनकर महिला के होश उड़ गए और उसने पुलिस को जानकारी दी|
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई साथ ही जल पुलिस गंगनहर में शव की तलाशी कर रही है|