Uttarakhand Breaking-: राज्य में यहां हुआ कोरोना विस्फोट, एक साथ मिले 84 संक्रमित

देहरादून| राज्य में कोरोना संक्रमण कि दर बहुत तेजी से बढ़ रही है| प्रशासन के साथ-साथ आम जनता भी इससे परेशान है| कोरोना के सक्रिय मामलों में हर दिन तेजी से वृद्धि देखने को मिल रही है| इसी बीच लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी में 84 प्रशिक्षु अधिकारियों के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली है| इसके बारे में जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ राजीव दीक्षित ने कहां की सभी अधिकारियों को अकादमी में ही आइसोलेट किया गया है| सभी का स्वास्थ्य ठीक है| लेकिन कुछ हल्के-फुल्के लक्षण देखने को मिले हैं|


जानकारी के अनुसार 489 प्रशिक्षु अधिकारियों का दल प्रशिक्षण के तहत गुजरात के ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण पर गया था| कई दिन उन्होंने भ्रमण में बिताए और उसके बाद रविवार को अधिकारियों ने अकादमी में लौटने से पहले कोरोना जांच कराई|
जिला सर्विलांस अधिकारी के अनुसार रिपोर्ट में 84 अधिकारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है| सभी अधिकारियों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है| साथ ही अकादमी परिसर स्थित अस्पताल के चिकित्सक भी निरंतर अधिकारियों की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं|