Uttarakhand Breaking -: भिटौली देकर लौट रहे पति-पत्नी की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

पिथौरागढ़| झूणी मलान से पिथौरागढ़ आ रही एक इको मारुति कार झूणी मलान मार्ग पर गहरी खाई में जा गिरी| स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस और एससीआरएफ की टीम को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान किया| कार पर सवार पत्नी की मौत हो गई जबकि पति की हालत गंभीर बताई जा रही है| पिथौरागढ़ की जगदंबा कॉलोनी निवासी हिमालय पब्लिक स्कूल के मालिक हीरा सिंह खाती (45 वर्ष) अपनी निजी कार इको मारुति कार से भिटौली देकर पत्नी जानकी खाती (35 वर्ष) के साथ आज सुबह पिथौरागढ़ आ रहे थे| झूणी मलान मार्ग पर एक मोड़ पर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से वाहन अधिक काटने से गहरी खाई में गिर गया| कार के खाई में गिरने की सूचना क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को दी कुछ ही देर में पुलिस और एसडीआरएफ जवान वहां पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया| खाई में जानकी खाती पत्नी हीरा सिंह खाती की मौत हो गई| और हीरा सिंह खाती घायल मिला| एसडीआरएफ के जवानों में घायल को सड़क तक लाकर पिथौरागढ़ जिला अस्पताल भेज दिया है| मृतका के शव को खाई से निकालकर जिला मुख्यालय लाया जा रहा है|